scorecardresearch
रविवार, 25 मई, 2025
होमदेशओडिशा : कंधमाल में विवाद को लेकर अज्ञात हमलावर ने महिला, भतीजे को गोली मारी

ओडिशा : कंधमाल में विवाद को लेकर अज्ञात हमलावर ने महिला, भतीजे को गोली मारी

Text Size:

फूलबनी (ओडिशा), 23 अगस्त (भाषा) ओडिशा के कंधमाल जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने 22-वर्षीय एक महिला और उसके 10-वर्षीय भतीजे को एक विवाद के बाद गोली मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार की शाम फिरिंगिया थाना क्षेत्र के बिलुपदार गांव में हुई। आरोपी ने मौके से फरार होने से पहले 12 बोर की बंदूक से गोलियां बरसाईं।

फिरिंगिया के निरीक्षक श्याम सुंदर राव के मुताबिक, प्रथम दृष्टया पता चला है कि महिला प्रभासिनी साहनी की बैल खरीदने के सिलसिले में उक्त व्यक्ति से कुछ आपसी रंजिश चल रही थी।

राव ने बताया कि दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फूलबनी के एक अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बरहामपुर में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

भाषा फाल्गुनी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments