scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशओडिशा में मतदाता सूची के एसआईआर से पहले अधिकारियों का प्रशिक्षण

ओडिशा में मतदाता सूची के एसआईआर से पहले अधिकारियों का प्रशिक्षण

Text Size:

भुवनेश्वर, 10 मार्च (भाषा) ओडिशा में एक अप्रैल को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की शुरुआत से पहले, निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को निर्वाचन अधिकारियों के लिए चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आर.एस. गोपालन ने भुवनेश्वर के गोथापटना स्थित राजस्व अधिकारी प्रशिक्षण संस्थान में कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

दस से 13 मार्च तक निर्धारित यह प्रशिक्षण प्रतिदिन दो सत्र में आयोजित किया जा रहा है और इसमें अधिकारियों को एसआईआर प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक और पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए ज्ञान और कौशल प्रदान किया जा रहा है। राज्य में मतदाता सूचियों का अंतिम विशेष गहन पुनरीक्षण दो दशक पहले किया गया था।

भाषा आशीष प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments