scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशओडिशा : पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश

ओडिशा : पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश

Text Size:

बरहामपुर, 16 जून (भाषा) ओडिशा के गंजम जिले में 16 वर्षीय एक किशोरी ने अपने शराबी पिता द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किये जाने के बाद नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि किशोरी अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि किशोरी के पिता को रविवार को गिरफ्तार किया गया और सोमवार को एक अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

डिगपहंडी पुलिस के प्रभारी निरीक्षक पीके पात्रा ने बताया कि 11 जून को किशोरी अपने घर में अकेली थी, उस दौरान ही उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद किशोरी ने बड़ी मात्रा में नींद की गोलियां खा लीं। फिलहाल वह बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

भाषा योगेश रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments