scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशओडिशा: सरकारी अभियंता भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार

ओडिशा: सरकारी अभियंता भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार

Text Size:

कटक,13 जुलाई (भाषा) ओडिशा के पुरी जिले में एक सरकारी अभियंता को आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि दुस्मंता देहुरे के पास अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति है,जिसके बाद सतर्कता निदेशालय द्वारा खुर्दा, पुरी,ढेंकनाल जिलों के सात स्थानों पर मंगलवार को छापे मारे गए।

अधिकारी ने बताया कि इन छापों में देहुरे के पास 3.54 करोड़ रुपये की चल-चल संपत्ति का पता चला । देहुरे निमापारा उपमंडल में ग्रामीण कार्य खंड में सहायक अभियंता है।

उन्होंने बताया कि इन संपत्तियों में भुवनेश्वर में सात भूखंड,ढेंकनाल में 21 प्लाट और 1.63 लाख नकदी शामिल है। अभियंता और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

शोभना पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments