scorecardresearch
रविवार, 27 अप्रैल, 2025
होमदेशओडिशा: पूर्व विधायक देवेंद्र शर्मा का 66 साल की उम्र में निधन

ओडिशा: पूर्व विधायक देवेंद्र शर्मा का 66 साल की उम्र में निधन

Text Size:

भुवनेश्वर, 21 मार्च (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ओडिशा के पूर्व विधायक देवेंद्र शर्मा का शुक्रवार शाम यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 66 साल के थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि शर्मा कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कई दिनों से उनका इलाज किया जा रहा था।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास और कई अन्य नेताओं ने शर्मा के निधन पर शोक जताया।

शर्मा 2014 में केंद्रपाड़ा जिले के औल क्षेत्र से ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए थे। हालांकि, 2019 में वह विधानसभा चुनाव हार गए थे। उन्होंने केंद्रपाड़ा जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।

भाषा पारुल धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments