scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशओडिशा : कांग्रेस नेता भक्त चरण दास ने बलात्कार पीड़िता के परिवार से मुलाकात की

ओडिशा : कांग्रेस नेता भक्त चरण दास ने बलात्कार पीड़िता के परिवार से मुलाकात की

Text Size:

भुवनेश्वर, 27 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस ने शनिवार को ओडिशा में मादक पदार्थों और शराब के व्यापक प्रसार को महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि का प्रमुख कारण बताया।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने भद्रक जिले के चांदबली में 10 साल की उस बच्ची के परिजनों से मुलाकात के बाद यह बात कही, जिसकी कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी।

दास ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भद्रक जिले के चांदबली में जिस बच्ची की बलात्कार के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई, उसके शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। मैं दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा और परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने की पुरजोर मांग करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘न्याय में देरी उचित नहीं है। इस जघन्य अपराध के खिलाफ निर्णायक और अनुकरणीय कार्रवाई की आवश्यकता है।’’

दास ने कहा कि भाजपा सरकार को शराब और अन्य नशीले पदार्थों के व्यापक प्रसार को रोकना चाहिए, जो युवकों को बर्बाद कर रहे हैं।

मंगलवार को चांदबली थाना क्षेत्र के बालिगांव में झाड़ियों के पास तीसरी कक्षा की छात्रा का शव मिला। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी व्यक्ति के घर में तोड़फोड़ की।

बीजद और कांग्रेस ने घटना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के इस्तीफे की मांग की है, जिनके पास गृह विभाग का भी प्रभार है।

भाषा शफीक पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments