scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशओडिशा के मुख्यमंत्री ने जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई का दिया निर्देश

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई का दिया निर्देश

Text Size:

भुवनेश्वर, 30 मार्च (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर जिलाधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति शृंखला बनाए रखने और जमाखोरों एवं कालाबाजारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का सोमवार को निर्देश दिया।

पश्चिम एशिया में संघर्ष के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान माझी ने ये निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, ‘‘कानून लागू करने वाले जिला स्तरीय दस्तों को 24 घंटे सतर्क रखें, बाजारों की नियमित निगरानी करें और अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।’’

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के बीच समन्वित कार्रवाई के महत्व पर जोर दिया और जिला प्रशासनों से संघर्ष को लेकर अफवाहें फैलाने या दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

भाषा आशीष अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments