scorecardresearch
शुक्रवार, 6 जून, 2025
होमदेशओडिशा : कोयल नदी में बह जाने से एक लड़का लापता, दो लोगों को बचाया गया

ओडिशा : कोयल नदी में बह जाने से एक लड़का लापता, दो लोगों को बचाया गया

Text Size:

राउरकेला (ओडिशा), तीन नवंबर (भाषा) ओडिशा में सुंदरगढ़ जिले के कोयल नदी में बहे दो लड़कों को रविवार को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि उनमें से एक लड़का अब भी लापता है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच राउरकेला के पास उस दौरान हुई थी जब स्कूल के ये चार बच्चे नदी में नहाने के लिए गए थे। नदी किनारे खड़े एक लड़के ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने उनमें से दो लड़कों को बचा लिया। लेकिन सार्थक नामक एक लड़का पानी के तेज बहाव में बह गया और उसे बचाया नहीं जा सका।

उसने बताया कि घटना के तुरंत बाद ही अग्निशमन सेवा और ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) की टीम मौके पर पहुंचीं और उन्होंने बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने स्कूबा गोताखोरों और ‘रबर बोट’ की मदद से लापता लड़के की तलाश शुरू की।

ओडीआरएएफ के एक सदस्य ने बताया, ‘‘स्कूबा गोताखोरों को इस तरह की खोज और बचाव अभियान के लिए खासतौर पर प्रशिक्षित किया जाता है। जब तक लड़का नहीं मिल जाता तब तक तलाश जारी रहेगी।’’

भाषा प्रीति रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments