scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशसरिस्का बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या 27 हुई

सरिस्का बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या 27 हुई

Text Size:

जयपुर, आठ मार्च (भाषा) राजस्थान में अलवर जिले के सरिस्का बाघ अभयारण्य में दो नवजात शावक देखे जाने के बाद इस इलाके में शावकों सहित बाघों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को ट्रैप कैमरे से ली गई शावकों की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘‘सरिस्का बाघ अभयारण्य में बाघिन एसटी 17 के नवजात शावकों के रूप में अच्छी खबर ट्रैप कैमरों में कैद हुई है। अब अभयारण्य में कुल 27 बाघ हैं जिनमें नौ बाघ, 11 बाघिन और सात शावक शामिल हैं।’

उन्होंने कहा कि बाघों की बढ़ती संख्या खुशी की बात है।

भाषा पृथ्वी कुंज राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments