scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशनोएडा: दो गाड़ियों में भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत चार अन्य घायल

नोएडा: दो गाड़ियों में भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत चार अन्य घायल

Text Size:

नोएडा (उप्र), 16 जून (भाषा) फेस-3 थानाक्षेत्र के सेक्टर-72 के पास बुधवार रात दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि फेस-3 थानाक्षेत्र में कैलाश अस्पताल के पास बुधवार रात क्रेटा और वॉक्स वैगन कार आपस में टकरा गईं। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायलों में से एक प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस बीच जेवर थानाक्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए एक सड़क हादसे में मुरारी (30) नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments