scorecardresearch
Saturday, 4 April, 2026
होमदेशनोएडा: आवारा सांड ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर किया हमला, घायल

नोएडा: आवारा सांड ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर किया हमला, घायल

Text Size:

नोएडा, 13 फरवरी (भाषा) नोएडा के सेक्टर 168 में एक आवारा सांड के हमले में 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार युवक काम से घर लौट रहा था कि तभी हुई इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इसने कहा कि यह घटना मंगलवार शाम एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब ग्रेटर नोएडा की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाले प्रखर भारद्वाज सेक्टर 168 स्थित अपने किराये के कमरे पर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि सांड ने भारद्वाज पर हमला किया और वह अपनी मोटरसाइकिल के साथ ही सड़क पर गिर पड़े।

पुलिस के मुताबिक, भारद्वाज के सिर पर चोट आई, जिसके बाद वह बेहोश हो गए और लगभग 20 मिनट तक सड़क पर पड़े रहे।

एक राहगीर ने भारद्वाज के फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर उनका मोबाइल फोन खोला और उनके परिवार को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि भारद्वाज को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में दिल्ली के एक अन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक, परिवार की ओर से अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments