scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशनोएडा पुलिस ने दो गैंगस्टर की डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

नोएडा पुलिस ने दो गैंगस्टर की डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

Text Size:

नोएडा, आठ जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने अपराध के जरिए कथित रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले दो गैंगस्टर की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मेरठ जिले के थाना मोदीपुरम निवासी संजय गोयल गैंगस्टर कानून में वांछित चल रहा था जिसकी संपत्ति को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत शुक्रवार को कुर्क किया।

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर कानून के तहत एक अन्य मामले में वांछित अंकुर उर्फ सोनी वर्मा की भी अचल संपत्ति को भी गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कुर्क किया है। वह गाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन का रहने वाला है।

भाषा नोमान संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments