scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशनोएडा : विवाहेत्तर संबंध में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

नोएडा : विवाहेत्तर संबंध में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Text Size:

नोएडा (उप्र), चार मार्च (भाषा) जनपद गौतमबुद्ध नगर की एक सोसायटी में बुधवार को विवाहेत्तर संबंध में 39 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ये घटना थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के सेक्टर-75 स्थित एक सोसाइटी में हुई।

इस मामले में मृतक की मां ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक पहले से शादीशुदा थे। इसके बावजूद उनके कथित तौर पर एक महिला के साथ चार वर्ष से विवाहेत्तर संबंध थे।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान साहिल सिंघल के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, महिला आज अपने भाइयों के साथ सोसाइटी में साहिल से मिलने आई थी और किसी विवाद के बाद महिला के भाई द्वारा साहिल को गोली मार दी गई।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीषा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

भाषा शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments