scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशभाजपा अध्यक्ष के रूप में शपथ लेने से पहले नितिन नवीन ने मंदिरों में पूजा की

भाजपा अध्यक्ष के रूप में शपथ लेने से पहले नितिन नवीन ने मंदिरों में पूजा की

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार नितिन नवीन ने मंगलवार को सुबह कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की और बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली के मंत्रियों प्रवेश साहिब सिंह तथा मनजिंदर सिंह सिरसा सहित पार्टी के नेताओं के साथ नवीन ने सबसे पहले झंडेवाला मंदिर में पूजा-अर्चना की।

भाजपा ने एक बयान में कहा कि इसके बाद उन्होंने मंदिर मार्ग पर स्थित वाल्मीकि मंदिर, कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर और दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में प्रार्थना की।

निर्विरोध चुने जाने के बाद नवीन मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार संभालेंगे। उन्होंने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था और चुनाव लड़ने के लिए कोई अन्य उम्मीदवार सामने नहीं आया।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments