scorecardresearch
Monday, 7 October, 2024
होमदेशदो साल में जश्न के दौरान गोलीबारी के नौ मामले दर्ज हुए: दिल्ली पुलिस

दो साल में जश्न के दौरान गोलीबारी के नौ मामले दर्ज हुए: दिल्ली पुलिस

Text Size:

नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में 2020 और 2021 में जश्न के दौरान गोली चलाने के नौ मामलों में कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विशेष पुलिस आयुक्त (लाइसेंसिंग और विधिक डिवीजन) संजय सिंह ने ट्विटर के जरिये इसकी जानकारी दी और लोगों को जिम्मेदारी के साथ आग्नेयास्त्रों का प्रयोग करने की सलाह दी।

उन्होंने ट्वीट किया, “जश्न के दौरान की गई गोलीबारी से मानव जीवन और निजी सुरक्षा को खतरा है और यह हथियार कानून के तहत अपराध है। पिछले दो साल में नौ मामले दर्ज किये गए और 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अपने हथियार जिम्मेदाराना तरीके से इस्तेमाल करें।”

आंकड़ों में सामने आया कि 2020 और 2021 के दौरान ऐसी घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि जश्न के दौरान गोलीबारी में शामिल व्यक्ति का लाइसेंस भी तत्काल निलंबित कर दिया जाता है।

भाषा यश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments