scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशमेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में अगली सूचना तक रात्रि कर्फ्यू लगाया गया

मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में अगली सूचना तक रात्रि कर्फ्यू लगाया गया

Text Size:

शिलांग, 19 मार्च (भाषा) मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में हिंसा की घटनाओं और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरों का हवाला देते हुए पूरे जिले में बृहस्पतिवार को अनिश्चितकालीन रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति की समीक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के बाद जिलाधिकारी विभोर अग्रवाल ने यह आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, रात्रि कर्फ्यू अगले आदेश तक शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा और इस दौरान जिले के भीतर किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने कहा, ‘मौजूदा स्थिति को देखते हुए और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से प्राप्त रिपोर्टों के सावधानीपूर्वक मूल्यांकन के बाद मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि सामान्य स्थिति बहाल करने और हिंसा को और बढ़ने से रोकने के लिए कड़े निवारक उपायों को जारी रखना आवश्यक है।’

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि इसके उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव में गैर-आदिवासियों के भाग लेने पर रोक लगाने संबंधी अधिसूचना को लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैल गई थी।

भाषा प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments