scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशमेघालय के नवनिर्वाचित विधायक सोमवार को लेंगे शपथ

मेघालय के नवनिर्वाचित विधायक सोमवार को लेंगे शपथ

Text Size:

शिलांग, पांच मार्च (भाषा) मेघालय में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि नवनिर्वाचित विधानसभा की पहली बैठक सोमवार को होगी, जिसमें 59 सदस्य हिस्सा लेंगे और अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

विधानसभा के आयुक्त और सचिव एंड्रयू साइमन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सदन की बैठक नौ मार्च को फिर होगी और इस दौरान अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के नेतृत्व में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) नीत गठबंधन ने अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया है। गठबंधन ने 32 विधायकों के समर्थन होने का दावा किया है।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments