कोलकाता, 11 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के नव नियुक्त राज्यपाल आर एन रवि के बुधवार शाम यहां पहुंचने की उम्मीद है और अगले दिन वह लोक भवन में शपथ लेंगे।
सी वी आनंद बोस के राज्यपाल पद से पांच मार्च को अचानक इस्तीफा देने के बाद रवि को उसी दिन पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रवि (73) को बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में पद की शपथ दिलाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘नए राज्यपाल आज शाम शहर पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार सुबह लोक भवन में होगा।’’
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बोस के इस्तीफे ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके इस्तीफे को ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ बताया है।
भाषा सिम्मी शोभना
शोभना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
