scorecardresearch
शनिवार, 10 मई, 2025
होमदेशनवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा सचिव प्रशांत कुमार सिंह को मणिपुर वापस भेजा गया

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा सचिव प्रशांत कुमार सिंह को मणिपुर वापस भेजा गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा सचिव प्रशांत कुमार सिंह को शनिवार को उनके कैडर राज्य मणिपुर वापस भेज दिया गया। संभावना जताई जा रही है कि उन्हें मणिपुर का मुख्य सचिव नियुक्त किया जा सकता है।

सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1993 बैच के अधिकारी हैं।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मणिपुर सरकार के अनुरोध पर सिंह को उनके मूल कैडर में वापस भेजने को मंजूरी दे दी है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सिंह को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने की संभावना है।’’

मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी को 25 दिसंबर 2024 को केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था।

मणिपुर कुकी और मेइती समुदायों के बीच जातीय हिंसा का सामना कर रहा है। हिंसा में मई 2023 से अब तक 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

भाषा धीरज सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments