scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमदेशनेटफ्लिक्स ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पांचवें सीजन की घोषणा की

नेटफ्लिक्स ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पांचवें सीजन की घोषणा की

Text Size:

मुंबई, तीन फरवरी (भाषा) कॉमेडियन कपिल शर्मा ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पांचवां सीजन जल्द ही लेकर आने वाले हैं। नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को यह घोषणा की।

यह घोषणा चार सफल सीजन के बाद शर्मा के साथ नेटफ्लिक्स की साझेदारी को आगे बढ़ाती है।

नेटफ्लिक्स इंडिया की प्रमुख मोनिका शेरगिल ने कहा, ‘यह हमारा पहला पांचवां सीजन है, जिसे हम बना रहे हैं और इसके लिए हम वास्तव में उत्साहित हैं।’

शर्मा के साथ शो के मुख्य कलाकारों में अर्चना पूरन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा होंगे।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments