( प्रादे40 आवश्यक सुधार के साथ रिपीट )
सिलचर, 25 फरवरी (भाषा) असम के कछार जिले में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात लखीपुर थाना क्षेत्र के पैलापूल बाजार में हुई।
पुलिस के अनुसार, प्रतिमा को उखाड़ने में इस्तेमाल की गई जेसीबी (खुदाई करने वाली मशीन) को जब्त कर लिया गया है और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
लखीपुर थाने के प्रभारी अधिकारी शंकर दयाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में कुछ अज्ञात शरारती तत्व जेसीबी की मदद से प्रतिमा को गिराते हुए नजर आ रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
दयाल ने बताया, “हालांकि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और मशीन जब्त कर ली गई है, लेकिन चालक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।”
कांग्रेस की सिलचर इकाई के अध्यक्ष सजल अचेर्जी ने आरोप लगाया कि यह सुनियोजित हमला था।
उन्होंने दावा किया, “यह आगामी चुनावों से पहले लोगों के बीच तनाव पैदा करने के उद्देश्य से किया गया।”
राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है।
भाषा राखी मनीषा
मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
