scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशएनडीपीपी-भाजपा सरकार ने सभी दलों का ‘समर्थन पत्र’ स्वीकार किया : मुख्यमंत्री रियो

एनडीपीपी-भाजपा सरकार ने सभी दलों का ‘समर्थन पत्र’ स्वीकार किया : मुख्यमंत्री रियो

Text Size:

कोहिमा, 23 मार्च (भाषा) नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने बृहस्पतिवार को कहा कि नवगठित एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन सरकार ने राज्य विधानसभा में सभी राजनीतिक दलों के ‘‘समर्थन पत्र’’ को स्वीकार कर लिया है, जिससे यह एक ‘‘विपक्ष-विहीन’’ सरकार बन गई है।

एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन ने हाल में संपन्न राज्य विधानसभा चुनावों में 60 में से 37 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि निर्दलीय सहित छह अन्य राजनीतिक दलों के शेष 27 सदस्यों ने रियो सरकार को ‘‘बिना शर्त समर्थन’’ दिया था।

नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के विधायक कुझोलुजो एन. ने विधानसभा में सवाल उठाया कि उनका ‘समर्थन पत्र’ स्वीकार किया गया है या नहीं, इस पर मुख्यमंत्री रियो ने कहा, ‘‘मैं एनपीएफ पार्टी द्वारा मेरी सरकार को दिए गए समर्थन का स्वागत करता हूं। साथ ही उन सभी दलों का आभार जताता हूं, जो समर्थन देने में उदार रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को नगा लोगों के हित में नगा राजनीतिक मुद्दे और राज्य के समक्ष मौजूद अन्य मुद्दों के जल्द समाधान के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रत्येक सदस्य के समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments