scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशराजग की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू लखनऊ पहुंचीं, हवाईअड्डे पर स्वागत

राजग की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू लखनऊ पहुंचीं, हवाईअड्डे पर स्वागत

Text Size:

लखनऊ, आठ जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए समर्थन मांगने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं।

यहां अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह विमानतल पर मुर्मू का स्वागत किया गया।

भाजपा मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हवाईअड्डे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं ने गुलदस्ता और फूल मालाओं से मुर्मू का स्वागत किया।

इस दौरान राजग के सहयोगी अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष और योगी सरकार के मंत्री आशीष सिंह पटेल और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के अध्यक्ष व मंत्री डॉ. संजय निषाद भी मौजूद थे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि मुर्मू शुक्रवार की शाम यहां लोक भवन (मुख्यमंत्री कार्यालय) के सभागार में भाजपा और सहयोगी दलों के सांसदों, विधायकों के साथ आयोजित बैठक में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में अपने समर्थन के लिए संपर्क और संवाद करेंगी।

भाषा आनन्द धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments