अयोध्या (उप्र), 24 जुलाई (भाषा) नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का दौरा किया।
मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि एडमिरल त्रिपाठी दोपहर में मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें विशेष प्रसाद भेंट किया।
भ्रमण के बाद नौसेना प्रमुख ने मंदिर निर्माण की प्रशंसा की और उन्हें परिसर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
मंदिर भ्रमण के दौरान त्रिपाठी के साथ उनके परिवार के सदस्य, सेना और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
भाषा
सं, सलीम, रवि कांत रवि कांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.