झारसुगुड़ा (ओडिशा), नौ फरवरी (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक झारसुगुड़ा में आयोजित दिवंगत मंत्री नबकिशोर दास की शोक सभा में बृहस्पतिवार को शामिल हुए।
पटनायक विमान से झारसुगुड़ा पहुंचे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की ‘श्रद्धांजलि सभा’ में भाग लिया तथा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। दास की 29 जनवरी को एक पुलिसकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भुवनेश्वर के उस अस्पताल में भी गए थे, जहां गोली लगने के बाद दास को ले जाया गया था, और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया था।
यहां पहुंच कर पटनायक ने दास की पत्नी मिन्नति, बेटे विशाल और बेटी दीपाली से मुलाकात की और उनको सांत्वना दी।
भाषा जितेंद्र अर्पणा
अर्पणा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
