नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 के विजेताओं की शुक्रवार को घोषणा की गई। पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है:
फीचर फिल्म श्रेणी
सर्वश्रेष्ठ फिल्म- “आट्टम”
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन- सूरज आर बड़जात्या (फिल्म – ‘‘ऊंचाई’’)
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय पूर्ण मनोरंजक फिल्म – ‘‘कांतारा’’
सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक –प्रमोद कुमार (फिल्म-फौजा)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- ऋषभ शेट्टी (फिल्म-कांतारा)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- नित्या मेनन (फिल्म-तिरुचित्राम्बलम) और मानसी पारेख (फिल्म-कच्छ एक्सप्रेस)
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता- पवन राज मल्होत्रा (फिल्म-फौजा)
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री – नीना गुप्ता (फिल्म-ऊंचाई)
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार- श्रीपथ (फिल्म-मलिकाप्पुरम)
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैट्रोग्राफी – रवि वर्मन (फिल्म-पोन्नियन सेल्वन 1)
सर्वश्रेष्ठ पटकथा: आनंद एकार्शी (फिल्म-आट्टम)
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक: अर्पिता मुखर्जी और राहुल वी. चिट्टेला (फिल्म-गुलमोहर)
सर्वश्रेष्ठ एक्शन कोरियोग्राफी: आनंद आध्या (फिल्म-अपराजितो)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व संगीत निर्देशन- ए. आर. रहमान (फिल्म-पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1)
सर्वश्रेष्ठ गीत- नौशाद सदर खान (“फौजा” फिल्म के गीत “सलामी” के लिए)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक – अरिजीत सिंह (ब्रह्मास्त्र पार्ट-1 शिवा के गीत केसरिया के लिए)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका – जयश्री (फिल्म “सौदी वेल्लाक्का सीसी 225/2009” के गीत “चायुम वेयिल” के लिए)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी – जानी मास्टर और सतीश कृष्ण ( “फिल्म तिरुचित्राम्बलम” के गीत “मेघम करुकथा” के लिए)
स्पेशल ज्यूरी अवार्ड – मनोज बाजपेयी (गुलमोहर) और संजय चौधरी (काधिकन)
सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म – इमुथि पुथी
सर्वश्रेष्ठ बांग्ला फिल्म – काबेरी अंतर्धान
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फ़िल्म – गुलमोहर
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म – केजीएफ: पार्ट 2
– गैर-फीचर फिल्म श्रेणी-
सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म – अयेना
सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र – मरमर्स ऑफ द जंगल
सर्वश्रेष्ठ पटकथा – कौशिक सरकार (मोनो नो अवेयर)
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म – ए कोकोनट ट्री
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.