scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशनगालैंड में बेरोजगारी की चुनौतियों से निपटने के लिए विज्ञान शिक्षा पर जोर देने की आवश्यकता: अधिकारी

नगालैंड में बेरोजगारी की चुनौतियों से निपटने के लिए विज्ञान शिक्षा पर जोर देने की आवश्यकता: अधिकारी

Text Size:

कोहिमा, 28 फरवरी (भाषा) नगालैंड को अपनी शैक्षणिक और आर्थिक प्राथमिकताओं में पूरी तरह से बदलाव लाने की जरूरत है, जिसमें बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए विज्ञान शिक्षा पर अधिक जोर दिया जाना चाहिए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोहिमा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह को संबोधित करते हुए, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव आई हिमातो झिमोमी ने कहा कि नगालैंड में 70,000 से अधिक बेरोजगार युवा हैं, जबकि हर साल पास होने वाले अधिकांश स्नातक कला विषय से होते हैं।

उन्होंने तर्क दिया कि विज्ञान शिक्षा रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करती है और माता-पिता, शिक्षकों और छात्रों से विज्ञान विषयों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘राज्य की आर्थिक नींव इंजीनियरों, चिकित्सकों, तकनीशियनों और शोधकर्ताओं पर टिकी होनी चाहिए।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में निरंतर निवेश भारत के एक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अहम होगा।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भौतिक विज्ञानी सी.वी. रमन की स्मृति में मनाया जाता है। राज्य ने इस दिन को अपने पहले राज्य स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पुरस्कारों के साथ मनाया।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments