scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमदेशनगालैंड महिला कांग्रेस ने मनरेगा’ की रक्षा के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू किया

नगालैंड महिला कांग्रेस ने मनरेगा’ की रक्षा के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू किया

Text Size:

कोहिमा, एक फरवरी (भाषा) नगालैंड प्रदेश महिला कांग्रेस समिति ने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) की रक्षा के लिए राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा है कि यह ग्रामीण महिलाओं की आजीविका संबंधी सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

समिति के मीडिया प्रकोष्ठ की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि दीमापुर स्थित कांग्रेस भवन में ‘सेव मनरेगा’ विषय वस्तु के तहत शनिवार को आयोजित कार्यकारी और संगठनात्मक बैठक के दौरान इस संबंध में प्रस्ताव अपनाया गया।

बैठक में राज्य भर से महिला कांग्रेस की नेता और सदस्य शामिल हुईं। सत्र की अध्यक्षता नगालैंड प्रदेश महिला कांग्रेस समिति (एनपीएमसीसी) की महासचिव शिकाली स्वू ने की।

एनपीएमसीसी की उपाध्यक्ष निओजिला यिम ने सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने में मनरेगा की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने जोर देकर कहा कि मनरेगा कोई कल्याणकारी योजना नहीं, बल्कि एक कानूनी अधिकार है और उन्होंने मजदूरी भुगतान में देरी, कार्यदिवसों में कमी तथा नीतिगत एवं प्रशासनिक विफलताओं के कारण कमजोर वर्ग की महिलाओं को बाहर किए जाने पर चिंता जताई।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments