scorecardresearch
गुरूवार, 5 जून, 2025
होमदेशनगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने दिल्ली चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने दिल्ली चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी

Text Size:

कोहिमा, आठ फरवरी (भाषा) नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।

भाजपा ने शनिवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) को करारी शिकस्त दी और 26 साल से अधिक समय के बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की।

रियो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर भाजपा की दिल्ली इकाई को बधाई।’’ उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी के दृष्टिकोण और नेतृत्व में लोगों के भरोसे को दर्शाती है।’’

प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को बधाई देते हुए रियो ने कहा कि उनके नेतृत्व में विकास का एक नया युग शुरू हो रहा है।

उपमुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता पैटन ने भी दिल्ली चुनाव में इस ऐतिहासिक जीत के लिए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को बधाई दी।

उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष, भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद सचदेवा और संपूर्ण भाजपा नेतृत्व की उनके अटूट मार्गदर्शन और प्रतिबद्धता के लिए सराहना की।

भाषा यासिर नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments