scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमदेशदिल्ली में चार लोगों ने म्यांमा की महिला से बलात्कार किया, मामला दर्ज: पुलिस

दिल्ली में चार लोगों ने म्यांमा की महिला से बलात्कार किया, मामला दर्ज: पुलिस

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) म्यांमा की एक महिला ने एक ऑटो चालक समेत चार लोगों पर उसका अपहरण कर उससे बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह और उसका पति अपनी बेटी का उपचार कराने के लिए दक्षिण पूर्वी दिल्ली आए थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक ऑटो चालक ने कालिंदी कुंज इलाके से महिला का कथित रूप से अपहरण किया और वह उसे एक दूर दराज की जगह पर ले गया, जहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली महिला आयोग ने इस घटना को लेकर शहर की पुलिस को मंगलवार को एक नोटिस जारी किया।

आयोग ने डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) दक्षिण पूर्वी जिले को जारी नोटिस में प्राथमिकी की प्रति, आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों और विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

इसने पुलिस को तीन मार्च तक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।

भाषा

सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments