scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशमुस्लिम जोड़े ने मंदिर में किया निकाह

मुस्लिम जोड़े ने मंदिर में किया निकाह

Text Size:

रामपुर (शिमला), छह मार्च (भाषा) एक मुस्लिम जोड़े ने यहां विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा संचालित एक मंदिर में सोमवार को निकाह किया।

शिमला जिले के इस छोटे से शहर के सत्यनारायण मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एक कार्यालय है। इसके पास एक मस्जिद भी है, लेकिन दूल्हा-दुल्हन के परिवारों ने निकाह के लिए मंदिर को चुना।

एक मौलवी ने दो वकीलों और दो गवाहों की मौजूदगी में निकाह पढ़ाया। मंदिर में बारात का पारंपरिक हिंदू तरीके से स्वागत किया गया।

मंदिर न्यास ने बताया कि हिंदू संगठनों ने इस निकाह का समर्थन किया। दूल्हा सिविल इंजीनियर है और दुल्हन ने एमटेक की डिग्री प्राप्त की है।

मंदिर न्यास के महासचिव विनय शर्मा ने कहा, ‘‘मंदिर के प्रबंधन का जिम्मा विहिप का है और मंदिर परिसर में आरएसएस का कार्यालय भी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आरएसएस पर अक्सर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाया जाता है और ऐसे में यह विवाह समारोह सांप्रदायिक सद्भाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘यह सांप्रदायिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण है जिसका प्रसार किया जाना चाहिए।’’

दुल्हन के पिता ने कहा कि निकाह समारोह में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए थे।

भाषा सिम्मी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments