scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशमुर्मू ने मुंबई की यात्रा पर उद्धव से नहीं की मुलाकात

मुर्मू ने मुंबई की यात्रा पर उद्धव से नहीं की मुलाकात

Text Size:

मुंबई, 14 जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को अपनी मुंबई यात्रा के दौरान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात नहीं की, जबकि ठाकरे ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा की है।

शिवसेना सांसद विनायक राउत ने कहा कि मुर्मू और ठाकरे के बीच किसी बैठक का कार्यक्रम नहीं था।

ठाकरे ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राजग की उम्मीदवार का समर्थन करने की दो दिन पहले घोषणा की थी। उन्होंने महा विकास आघाड़ी के अन्य घटक दलों-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस- के रुख से अलग हटते हुए यह निर्णय लिया था।

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि राजग उम्मीदवार को अपने समर्थन के बदले उनकी पार्टी को मुर्मू के मातोत्री (ठाकरे परिवार के उपनगर बांद्रा स्थित आवास) की यात्रा करने की उम्मीद नहीं लगाई थी।

शिवसेना ने उनका समर्थन करने का फैसला किया क्योंकि आदिवासी समुदाय से आने वाले पार्टी के विधायक मुर्मू का समर्थन करने के पक्ष में थे।

हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों को लगता है कि ऐसा कर ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत बागी विधायकों और यहां तक कि अपने पूर्व सहयोगी भाजपा के साथ सुलह के लिए द्वार खुले रखे हैं।

भाषा सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments