scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशपैरोल पर जेल से बाहर आया हत्या का दोषी एक महिला और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने पर गिरफ्तार

पैरोल पर जेल से बाहर आया हत्या का दोषी एक महिला और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने पर गिरफ्तार

Text Size:

नागपुर, 28 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर में पैरोल पर जेल से बाहर आए हत्या के दोषी व्यक्ति को एक महिला से दुष्कर्म और उसकी नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

शहर के जरीपटका इलाके के निवासी भरत गोस्वामी (33) को वर्ष 2014 में हत्या के एक मामले में दोषी ठहराया गया था। अधिकारी ने कहा कि वह हाल ही में पैरोल पर बाहर आया था।

पुलिस ने कहा कि गोस्वामी 25 जनवरी को अपनी परिचित 43-वर्षीय महिला के घर गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि उसने कथित तौर पर महिला की 14-वर्षीय बेटी का भी यौन उत्पीड़न किया तथा अपराध के बारे में किसी को बताने पर महिला को उसकी नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी दी।

महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोस्वामी को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

भाषा संतोष सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments