scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशमुंबई: निर्माणाधीन इमारत की दसवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

मुंबई: निर्माणाधीन इमारत की दसवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Text Size:

मुंबई, 24 जुलाई (भाषा) मुंबई के मलाड ईस्ट में एक निर्माणाधीन इमारत की दसवीं मंजिल से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कुरार पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई और मृतक की पहचान मनीष भालिया (46) के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया, ”यह एक निर्माणाधीन 24 मंजिला टावर है। दसवीं मंजिल के फर्श पर फिसलन के कारण लिफ्ट के बगल वाली खुली खिड़की से भालिया नीचे गिर गया। पास के अस्पताल में पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।”

उन्होंने कहा कि ठेकेदार भरत छोटालिया और डेवलपर पर कथित तौर पर निर्माणधीन स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय प्रदान करने में विफल रहने के लिए मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

फाल्गुनी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments