scorecardresearch
Thursday, 16 May, 2024
होमदेशमुंबई की सड़कें अगले ढाई साल में गड्ढा मुक्त हो जाएंगी : शिंदे

मुंबई की सड़कें अगले ढाई साल में गड्ढा मुक्त हो जाएंगी : शिंदे

Text Size:

(फोटो के साथ)

मुंबई, आठ दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले ढाई साल में मुंबई की सड़कें पक्की और गड्ढा मुक्त हो जाएंगी।

उन्होंने यहां ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ पर बृह्नमुंबई नगरपालिका (बीएमसी) की ‘मुंबई सौंदर्यीकरण परियोजना’ की शुरुआत के अवसर पर यह बात कही।

शिंदे ने कहा कि एक-दो महीने के भीतर ही शहर में बदलाव दिखने लगेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, आपको बता दूं कि बीएमसी ने 6,000 करोड़ रुपये के खर्च पर सड़कों को सीमेंट कंक्रीट से पक्का करने के लिए निविदा आमंत्रित की थी।

शिंदे ने कहा कि उन्होंने बीएमसी को किसी बड़ी कंपनी को यह निविदा देने का निर्देश दिया है।

उन्होंने दावा किया कि अगले ढाई साल में मुंबई की सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी।

भाषा जोहेब अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments