scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशमुंबई : स्कूटर पर सात बच्चों को ले जा रहा व्यक्ति गैर इरादतन हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई : स्कूटर पर सात बच्चों को ले जा रहा व्यक्ति गैर इरादतन हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार

Text Size:

मुंबई, 29 जून (भाषा) मुंबई के ताड़देव इलाके में दोपहिया वाहन पर सात बच्चों को विद्यालय ले जा रहे एक व्यक्ति को गैर इरादतन हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति (40) को मुंबई सेंट्रल पुल पर 23 जून को पकड़ा गया।

अधिकारी ने कहा, ”आरोपी, एक नारियल विक्रेता है। उसे सात बच्चों को स्कूटर से विद्यालय ले जाने के दौरान रोका गया। उसपर भारतीय दंड संहिता की धारा 308 के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।”

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुनिश्चित किया कि बच्चे सुरक्षित तरीके से विद्यालय पहुंचें ।

भाषा अभिषेक

मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments