scorecardresearch
Monday, 30 September, 2024
होमदेशमुंबई बेस्ट की चलती बस में आग लगी, यात्री सुरक्षित

मुंबई बेस्ट की चलती बस में आग लगी, यात्री सुरक्षित

Text Size:

मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार दोपहर को बेस्ट की चलती बस में आग लग गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी सवारी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि यह घटना पूर्वी मुंबई में गांधी नगर जंक्शन पर दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर हुई जिसके बाद शहर की यातायात पुलिस ने आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने 20 मिनट में आग को बुझा दिया।

अधिकारी के मुताबिक, आग लगने का सटीक कारण अबतक पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि घटना की वजह से एलबीएस रोड पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई।

भाषा नोमान माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments