मुंबई, 28 फरवरी (भाषा) अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के मद्देनजर मुंबई हवाई अड्डे ने शनिवार को एक ‘नोटम’ (नोटिस टू एयरमेन) जारी कर कहा कि वह रविवार सुबह आठ बजे तक किसी भी उड़ान का मार्ग परिवर्तन स्वीकार नहीं करेगा।
सूत्रों ने बताया कि हवाई अड्डे पर विमानों को खड़ा करने के स्थान की कमी के कारण यह निर्णय लिया गया। कई उड़ानें अपने मूल स्थान पर लौट रही हैं या निकटवर्ती हवाई अड्डों की ओर मोड़ी जा रही हैं, जिससे जगह की समस्या उत्पन्न हो गई है।
निजी हवाई अड्डा परिचालक मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने रात नौ बजे “अतिरिक्त विमानों के मार्ग परिवर्तन स्वीकार नहीं करने” के लिए नोटम जारी किया।
शनिवार शाम 5.45 बजे तक मुंबई हवाई अड्डे पर कम से कम 54 उड़ानें रद्द की जा चुकी थीं।
भाषा राखी सिम्मी
सिम्मी
सिम्मी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
