बुरहानपुर (मध्यप्रदेश), 19 दिसंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति की महिला ने चप्पल से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद भीड़ ने भी आरोपी के साथ मारपीट की और पुलिस थाने तक पैदल ले गये।
घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि महिला अपने पति का इलाज कराने जिला अस्पताल आई थी।
एसपी ने कहा, ‘‘महिला और आरोपी एक ही गांव के हैं। व्यक्ति ने उसके साथ जाने के लिए कहने के बाद कथित तौर पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, जिससे वह नाराज हो गई। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए लालबाग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।’’
वीडियो में, महिला को आदमी का कॉलर पकड़कर उसे चप्पल से मारते हुए देखा जा सकता है, साथ ही मौके पर मौजूद भीड़ ने भी आरोपी के साथ मारपीट की। वीडियो में आरोपी को माफी मांगते हुए देखा जा सकता है।
भाषा दिमो शफीक
शफीक
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
