scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशमप्र : ट्रेलर के पलटने से सड़क किनारे खड़े दो लोगों की मौत, तीन घायल

मप्र : ट्रेलर के पलटने से सड़क किनारे खड़े दो लोगों की मौत, तीन घायल

Text Size:

झाबुआ (मप्र), छह अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में तेज गति से जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों पर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये।

कालीदेवी थाने के प्रभारी राजू सिंह बघेल ने बताया कि यह घटना इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर मंगलवार-बुधवार की रात रामा गांव के पास हुई।

उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ट्रेलर गुजरात से इंदौर जा रहा था।

बघेल ने बताया कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों के ऊपर पलट गया, जिससे गोपाल गुंडिया (19) एवं दीपक हिहोर (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

भाषा सं . रावत नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments