scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशसांसद म्हस्के ने केंद्र से ठाणे में नवनिर्मित अस्पताल में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का आग्रह किया

सांसद म्हस्के ने केंद्र से ठाणे में नवनिर्मित अस्पताल में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का आग्रह किया

Text Size:

ठाणे, एक फरवरी (भाषा) ठाणे से शिवसेना के लोकसभा सदस्य नरेश म्हस्के ने कहा है कि उन्होंने केंद्र से यहां नवनिर्मित 900 बिस्तरों वाले सरकारी अस्पताल में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का अनुरोध किया है।

ठाणे नगर निगम के लिए हाल में संपन्न चुनाव के उद्देश्य से शिवसेना के घोषणापत्र में इसे एक मुद्दे के रूप में शामिल किया गया था।

म्हस्के ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की बढ़ती चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए संसद में यह प्रस्ताव रखा है।

उन्होंने केंद्र सरकार से सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल का उपयोग करते हुए नवीनीकृत सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल को पूर्ण विकसित मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जिले का तेजी से शहरीकरण हो रहा है और इसके लिए पुराने सरकारी अस्पताल की 300 बिस्तरों की क्षमता अपर्याप्त है क्योंकि जिले में ठाणे और पड़ोसी पालघर व रायगढ़ की विशाल आबादी को चिकित्सा सुविधा मिलती है।

भाषा

शुभम माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments