scorecardresearch
Tuesday, 10 November, 2026
होमदेशमप्र: इंदौर में दोसांझ का कार्यक्रम ना रोकने पर ग्वालियर उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी

मप्र: इंदौर में दोसांझ का कार्यक्रम ना रोकने पर ग्वालियर उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी

Text Size:

ग्वालियर, 10 नवंबर (भाषा) गायक दिलजीत दोसांझ के इंदौर में 15 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ के भवन को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल भेजा गया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह धमकी भरा ई-मेल उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भेजा गया, जिसके बाद परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) रॉबिन जैन ने संवाददाताओं को बताया कि ई-मेल में इंदौर में 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को नहीं रोकने पर उच्च न्यायालय के भवन और कुछ अन्य संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस सतर्क है और अदालत परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में इंदौर और भोपाल पुलिस भी सहयोग कर रही हैं तथा लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने बताया कि ई-मेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन व्यक्ति है, इसकी जांच की जा रही है।

दिलजीत दोसांझ का कार्यक्रम 15 नवंबर को इंदौर में प्रस्तावित है।

इससे पहले इस कार्यक्रम को लेकर इंदौर के तीन निजी विद्यालयों और महापौर कार्यालय को भी बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे।

भाषा सं ब्रजेन्द्र जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments