scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशमप्र : वन विभाग का अधिकारी 50,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मप्र : वन विभाग का अधिकारी 50,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Text Size:

रीवा (मप्र), चार अप्रैल (भाषा) लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में वन विभाग के एक अधिकारी को रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्राली को छुड़ाने के एवज में कथित रूप से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

रीवा के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि शहडोल जिले के जयसिंहनगर परिक्षेत्र के रेंजर महेंद्र सिंह यादव ने अवैध रेत परिवहन के संबंध में जब्त किए गए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाने के लिए एक व्यक्ति से दो लाख रुपये की मांग की थी, जिसकी शिकायत उसने लोकायुक्त पुलिस से की।

उन्होंने कहा कि इस शिकायत पर पुलिस ने जाल बिछाया और यादव को पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

भाषा सं रावत शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments