scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशमप्र: दो ट्रकों की टक्कर में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत

मप्र: दो ट्रकों की टक्कर में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत

Text Size:

बुरहानपुर (मप्र), एक फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में बुधवार को दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

देढ़तालाई पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि यह हादसा बुहरानपुर जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर देढ़तालाई-शेखपुरा मार्ग पर हुआ।

उन्होंने बताया कि गन्ने से भरे एक ट्रक और मजदूरों को लेकर जा रहे एक अन्य ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। इस हादसे में मजदूरों को लेकर जा रहे ट्रक में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान पार्वती (32), नंदिनी (12), दुर्गा (14), रमेश (35) एवं जामवंती बाई (32) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद गन्ने के ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

सिंह ने बताया कि इस मामले में खकनार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

भाषा सं रावत रावत सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments