scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशमप्र : जबलपुर जिले में भूकंप का झटका महसूस किया गया, कोई हताहत नहीं

मप्र : जबलपुर जिले में भूकंप का झटका महसूस किया गया, कोई हताहत नहीं

Text Size:

जबलपुर (मप्र), दो अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में रविवार को रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के जबलपुर कार्यालय के प्रभारी बीजू जे जोसेफ ने ‘पीटीआई -भाषा’ को बताया कि भूकंप का झटका पूर्वाह्न 11 बजे आया और इसका केंद्र जबलपुर के पास पृथ्वी की सतह से 23 किलोमीटर की गहराई में था।

उन्होंने कहा कि जबलपुर से सटे उमरिया जिले में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।

भाषा सं रावत रावत दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments