scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशमप्र : मुख्यमंत्री ने सतना में 650 बिस्तरों वाले अस्पताल का शिलान्यास किया

मप्र : मुख्यमंत्री ने सतना में 650 बिस्तरों वाले अस्पताल का शिलान्यास किया

Text Size:

सतना, 27 दिसंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को सतना जिले में स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में 650 बिस्तरों की सुविधा वाले अस्पताल भवन का शिलान्यास किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 383 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अस्पताल के शुरू होने से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने इसके अलावा जिला अस्पताल में 32.54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 बिस्तरों के आधुनिक वार्ड तथा 50 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर हेल्थ वार्ड और 6.16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 लोगों की क्षमता वाले श्रमिक विश्राम गृह का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर राज्य सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह तथा चित्रकूट से विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार मौजूद थे।

भाषा

सं, दिमो रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments