scorecardresearch
Tuesday, 12 August, 2025
होमदेशमप्र विधानसभा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

मप्र विधानसभा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Text Size:

भोपाल, पांच अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई।

सोरेन का 81 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया।

उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका वहां डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था।

विधानसभा की कार्यवाही पूर्वाह्न आरंभ होने पर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सोरेन के निधन का उल्लेख किया और पूरे सदन ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोरेन को याद करते हुए कहा कि वह बेहद जीवट और कर्मठ इंसान थे और उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में बहुत बड़ी क्षति हुई है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कबीना मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल सहित अन्य सदस्यों ने भी जनजातीय समुदायों के सशक्तीकरण की दिशा में सोरेन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

झारखंड के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक भी थे। उनके पुत्र हेमंत सोरेन झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं।

भाषा ब्रजेन्द्र सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments