scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशझोपडी में लगी आग में मां बेटी की झुलसने से मौत

झोपडी में लगी आग में मां बेटी की झुलसने से मौत

Text Size:

जयपुर, तीन मार्च (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात एक झोपड़ी में आग लगने से एक महिला और उसकी एक साल की मासूम बेटी की जल कर मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि चाण्डासर गांव में एक झोपड़ी में लगी आग में ममता सांसी (22) और उसकी एक वर्षीय बेटी खुशी की जलने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि झोपड़ी में लगी आग के दौरान महिला का पति रेवताराम आग से बचने के लिये झोपड़ी से बाहर निकल गया था और उसी दौरान झोपडी मां-बेटी पर गिर गई और वो बाहर नहीं निकल सके ।

सिंह ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

उन्होंने बताया कि मृतका के पिता इसरराम ने पति, ससुर, और सास पर उसे जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर पति, ससुर, और सास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि पति से पूछताछ में पता चला की आग में उसके भी दोनों हाथ जल गये हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

भाषा कुंज रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments