गुवाहाटी, 27 जनवरी (भाषा) असम में पिछले एक साल में मतदाताओं की संख्या में करीब चार लाख की वृद्धि हुई है और उनकी कुल संख्या बढ़कर 2,41,11,743 हो गई है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नितिन खाडे द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। कुल मतदाताओं में 1,21,28,543 पुरुष हैं जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,19,82,804 है। इसके अलावा 396 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं।
उन्होंने बयान में कहा कि असम के 126 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है और एक जनवरी 2023 तक मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 241,11,743 है।
राज्य के लिए एकीकृत मसौदा मतदाता सूची पिछले साल नौ नवंबर को प्रकाशित हुई थी जिसमें 2,38,81,196 मतदाता थे। इसके बाद दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई जो आठ दिसंबर तक चली।
भाषा अविनाश नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
