scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशझारखंड में लापता लड़की की हत्या कर शव का गुपचुप दाह संस्कार

झारखंड में लापता लड़की की हत्या कर शव का गुपचुप दाह संस्कार

Text Size:

रांची, पांच अप्रैल (भाषा) झारखंड के रांची जिले में कई दिनों से लापता एक लड़की की हत्या कर गुपचुप तरीके से उसका दाह संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रातू थाना क्षेत्र में हुई।

रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘हमने इस मामले में मृतका (13) के एक करीबी रिश्तेदार सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।’

अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच पूरी होने के बाद अधिक जानकारी दी जाएगी।

पुलिस ने बताया कि मामले में अधिक साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए फारेंसिक टीम को अपराध स्थल पर भेजा गया है।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments